फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बास्केटबाल, क्रिकेट और टेबल टेनिस के जनपदीय ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका बास्केटबाल और जूनियर बालक-बालिका टेबल टेनिस और सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए जनपदीय चयन ट्रायल 16 अक्तूबर को स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, गणेशरा में अपराह्न तीन बजे से होंगे।
विज्ञापन

खेल निदेशालय एवं खेल संघों के तत्वाधान में बास्केटबाल प्रतियोगिता 22 से 25 अक्तूबर और टेबल टेनिस 23 से 25 अक्तूबर तक वाराणसी में आयोजित की जाएगी। उप क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि खेलों में मंडलीय टीम के चयन के लिए ट्रायल 17 को आगरा के एकलव्य स्टेडियम में होंगे। वहीं पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी प्रादेशिक सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 23 से 29 अक्तूबर तक आजमगढ़ में खेली जाएगी। इनके लिए जनपदीय ट्रायल सुबह 10 बजे से कराए जाएंगे। जनपदीय ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों की प्रविष्टि नि:शुल्क है। खिलाड़ियों को जन्मतिथि प्रमाण पत्र की मूल प्रति और आधार कार्ड के साथ निर्धारित समय पर जिला खेल कार्यालय, गणेशरा स्टेडियम पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें