मथुरा के औरंगाबाद क्षेत्र के कृष्ण धाम कॉलोनी में सोमवार कूड़ा उठाने को लेकर सफाई कर्मियों और स्थानीय निवासी फौजी सुरेंद्र में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए सफाई कर्मी कूड़ी से भरी गाड़ी को मकान मालिक के बाहर ही खाली कर दी। इससे कॉलोनी में हंगामा होने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और कूड़े के ढेर को वहां हटवाया।