फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पंचायत में दोस्त के सीने में दागी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह। परखम रोड स्थित सनौरा वाली नहर स्थित शिव मंदिर के पास चल रही पंचायत में युवक ने लेनदेन के विवाद में दोस्त के सीने में गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद ही 112 पर कॉल करके पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गोली लगने से गंभीर घायल युवक को आगरा के मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के थाना रजावली के गांव इमलिया निवासी आर्यन की बुआ थाना फरह क्षेत्र के गांव नगला फूंसिया में रहती हैं। इसी गांव में गोवर्धन के देवसेरस निवासी शिवकुमार के मामा की लड़की रहती है। करीब चार वर्ष पहले आर्यन और शिवकुमार की गांव फूंसिया में मुलाकात हुई थी। दोनों में दोस्ती होने पर तीन साल पहले शिवकुमार ने आर्यन से 28 हजार रुपये उधार लिए। आर्यन ने कई बार उससे रुपये वापस करने को कहा, मगर शिवकुमार ने रुपये वापस नहीं किए। इस मामले में दोनों में विवाद शुरू हो गई। विवाद का निस्तारण करने के लिए दोनों पक्ष के लोगों ने साेमवार को पंचायत करने का निर्णय लिया था।
सोमवार दोपहर तय समय पर दोनों दोस्त और उनके कुछ साथी परखम रोड स्थित सनौरा वाली नहर पर बने शिव मंदिर के पास एकत्रित हुए। यहां किसी बात पर झगड़ा हो गया। इसी दौरान आर्यन ने तमंचा निकालकर शिवकुमार के सीने में गोली मार दी। शिवकुमार खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया। यह देख अन्य लोग मौके से भाग गए।
विज्ञापन

इसके बाद आर्यन ने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से आर्यन को गिरफ्तार कर एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। आर्यन ने पुलिस को बताया कि शिवकुमार ने रुपये वापस करने के बजाए उसे और उसकी बहन को गालियां देना शुरू कर दिया, इससे गुस्से में आकर उसने शिवकुमार को गोली मार दी। सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी ने बताया कि घायल शिवकुमार को सीएचसी फरह से आगरा के एसएन अस्पताल में रेफर किया गया है

साहब, मुझसे गुस्से में चल गई गोली
साहब, मुझसे गोली चल गई है, गुस्से में आकर एक खून हो गया है, मुझे पकड़ लो। पुलिस कंट्रोल रूम 122 पर जब इस तरह का फोन आया तो पुलिस सकते में आ गई। आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि आरोपी मौके पर ही बैठा है और एक युवक घायल अवस्था में जमीन पर तड़प रहा है। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें