फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बाइक टकराने को लेकर युवकों के बीच हुआ विवाद, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। गौरानगर में मौना हलवाई की दुकान के समीप युवकों की बाइक टकराने पर शनिवार को दो गुटों में विवाद हो गया था। घटना के दूसरे दिन रविवार को गौतमपाड़ा के बाइक सवार आधा दर्जन युवकों ने गौरानगर पहुंच कर हंगामा काटा और फायरिंग कर दी। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरु कर दी। पीड़ित युवक द्वारा घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

रविवार रात आठ बजे गंगानगर कालोनी स्थित मौना हलवाई की दुकान के समीप नंदकिशोर के घर के समीप बाइकों पर गौतम पाड़ा निवासी आधा दर्जन युवक पहुंचे। युवकों ने गाली गलौज करते हुए जमकर हंगामा किया। जब नंदकिशोर ने उनका विरोध किया तो बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीर और आसपास के लोग घरों से बाहर निकले। लोगों के जमा होने पर बाइक सवार मौके से भाग गए। गोली चलने की सूचना पर पहुंचे कोतवाली के अपराध निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने जांच पड़ताल की।
मोहल्ले के लोगों और पीड़ित नंदकिशोर ने बताया कि गौतमपाड़ा के आधा दर्जन युवक बाइकों पर आए और हंगामा करते हुए गोली चलाकर भाग गए। कोतवाली पुलिस ने बताया कि शनिवार को गौरानगर में नंदकिशोर की बाइक गौतमपाड़ा के युवकों से टकरा गई थी। इसी बात को लेकर कहासुनी होकर मामला शांत हो गया था। घटना के दूसरे दिन गौतमपाड़ा के युवक नंदकिशोर के घर के पास पहुंचे और गोली चला दी। घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। नंदकिशोर द्वारा तहरीर दी गई है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें