फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नगर की सड़क अब नहीं बनेगी ई-रिक्शा स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। नगर की वर्षों से बदहाल यातायात व्यवस्था में सुधार की कवायद यातायात पुलिस ने शुरु कर दी है। नगर के तिराहे-चौराहे अब ई रिक्शा स्टैंड नहीं बनेंगे। निर्धारित रूट पर एवं नियमों की अनदेखी करने वाले ई रिक्शाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पांच बार ई रिक्शा चालकों द्वारा गलती करने पर उन्हें सीज किया जाएगा। इन निगरानी के लिए यातायात पुलिस अधिकारियों द्वारा अतिरिक्त दस्ता तैनात किया गया है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस नगर निगम के साथ मिलकर नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार करने जा रही है। संयुक्त प्लान के तहत नगर में सिर्फ नगर निगम द्वारा पंजीकृत किए गए 2700 ई रिक्शा ही निर्धारित रूट पर चलेंगे। शेष ई रिक्शा यदि चलते पाए गए तो उनके विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा सीज की कार्रवाई की जाएगी। नगर के आंतरिक क्षेत्र में अवैध ई रिक्शा, ऑटो और अन्य वाहनों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी। एसएसपी के निर्देश पर इनकी निगरानी के लिए नगर के प्रमुख तिराहे-चौराहों पर यातायात उप निरीक्षक एवं सिपाही तैनाती अलावा एक दस्ता भी सक्रिय किया गया है।
उधर नगर निगम द्वारा नगर के तिराहे-चौराहों पर साइनेज बोर्ड एवं वाॅल पेंटिंग की जाएगी। इसमें ई रिक्शाओं का निर्धारित रूट एवं किराए की जानकारी के साथ ही ई रिक्शा स्टैंड संबंधी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। ई रिक्शाओं के लिए अटल्ला चुंगी सहित कई स्थानों पर जमीन की तलाश की जा रही है। यातायात पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि नगर के तिराहे चौराहों एवं मार्गों पर ई रिक्शा जमा होकर यातायात बाधित नहीं करेंगे। ऐसा करने पर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई रिक्शा चालक और ऑटो बार-बार नियमों की अनदेखी करता है और उसके पांच चालान कट चुके हैं तो उसके वाहन को सीज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले दस दिनों से 1500 चालान और 500 ई रिक्शा और ऑटो सीज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें