फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम आफिस में भिड़े विधायक और भाजयुमो नेता

Thu, 06 Aug 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओलावृष्टि के मुआवजा के लिए गुरुवार को डीएम आफिस अखाड़ा बन गया। यहां अफसरों की मौजूदगी में बलदेव विधायक और भाजयुमो नेता आमने-सामने आ गए। जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। नौबत मारपीट तक आ पहुंची। किसी तरह ग्रामीणों के साथ अफसरों ने मामले को संभाला। इस दौरान डीएम नहीं थे लेकिन एडीएम प्रशासन सहित कई अधिकारी कक्ष में बैठे थे।
विज्ञापन


मामला गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे का है। बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश डीएम आफिस में पहुंचे। आफिस में डीएम न होने के कारण विधायक की मौजूदगी पर एडीएम प्रशासन धीरेंद्र प्रताप सिंह पहुंच गए। विधायक ने बताया कि बलदेव विधानसभा के किसानों ने उन्हें मुआवजे की समस्या को लेकर यहां बुलाया है। करीब 30 मिनट बाद राया ब्लॉक के ग्राम पंचायत ब्योही, विजहारी और नगला भरऊ के लोग डीएम आफिस पहुंच गए।

उनके साथ भाजयुमो जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यपाल सिंह और विनोद चौधरी भी थे। यहां उन्होंने एडीएम प्रशासन को अवगत कराया कि इन गांवों में ओलावृष्टि का एक रुपया भी किसानों को नहीं मिला है। यह किसान परेशान होकर उनके साथ इस समस्या के समाधान के लिए आए हैं।
विज्ञापन


इस बात का विधायक पूरन प्रकाश ने समर्थन करते हुए कहा कि यह उनका विधानसभा क्षेत्र है। किसानों को ओलावृष्टि का मुआवजा नहीं मिला है। विधायक के इस समर्थन पर भाजयुमो नेता बिगड़ गए और उन्होंने विधायक को ही निशाने पर ले लिया। अफसर और किसानों के बीच यह अभद्रता विधायक को नागवार गुजरी। पहले तो उन्होंने दोनों को समझाने की कोशिश की लेकिन बात न बनने पर उन्होंने भी उसी भाषा का प्रयोग किया।

मामला इस कदर बढ़ गया कि तू-तू, मैं-मैं से विवाद आगे बढ़ने लगा। इस स्थिति को देख मौजूद किसान और अफसरों ने दोनों ओर से बीच-बचाव करते हुए किसी तरह मामला शांत किया।



पूरा घटनाक्रम दुखद था। मुझे तो किसानों ने फोन करके बुलाया था। मैं किसानों के लिए ही आया। क्षेत्रीय प्रतिनिधि के नाते जनता की समस्या रखने का उन्हें भी हक है। लेकिन, यह व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है।
पूरन प्रकाश
विधायक, बलदेव


किसानों की बात न कर विधायक प्रशासन का पक्ष ले रहे थे। किसानों को अपनी बात भी एडीएम प्रशासन से नहीं कहने दे रहे थे। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को अपना पक्ष रखने का अधिकार है।
चौधरी सत्यपाल सिंह
जिलाध्यक्ष, भाजयुमो



कुछ नहीं, थोड़ा सा विवाद दोनों ओर से हो गया था। उसे उसी वक्त शांत करा दिया गया। किसानों की समस्या का समाधान प्रशासन कराने की कोशिश कर रहा है। मुआवजा वितरण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

धीरेंद्र प्रताप सिंह
एडीएम, प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें