फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा पुलिस चौकी के निकट दो पक्षों में विवाद, मारपीट, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। मथुरा दरवाजा पुलिस चौकी क्षेत्र में एक बार फिर आपसी झगड़े में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले, पथराव भी हुआ। इसमें दो घायल हो गए। पुलिस ने आईपीसी की गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आधा दर्जन उपद्रवियों को जेल भेज दिया है। आए दिन पुलिस चौकी के निकट होने वाली इन घटनाओं से क्षेत्रीय वाशिंदे भयभीत हैं।
विज्ञापन

वृंदावन की मथुरा दरवाजा पुलिस चौकी क्षेत्र में बीती रात एक ही समुदाय के दो पक्ष मामूली बात पर आमने सामने आ गए। कुछ ही देर तक तू-तू, मैं-मैं हुई, फिर दोनों पक्ष हिंसक हो गए। देखते ही देखते जमकर लाठी डंडे चलने लगे। दोनों ओर से पथराव हो गया। उपद्रवियों में न तो नाइट कर्फ्यू का कोई खौफ था न ही चंद कदम की दूरी पर स्थित पुलिस चौकी का कोई डर, लेकिन क्षेत्रीय वाशिंदे जरूर खौफजदा हो गए। चौकी के निकट भगदड़ की स्थिति देख मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उपद्रवियों को खदेड़ा।
पहचान के आधार पर करीब डेढ़ दर्जन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 11 फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पकड़े गए अभियुक्तों में इमलाख, दानिस पुत्रगत स्व. किल्लू ,आरिफ पुत्र रहीश, ईसुब पुत्र बाबुद्दीन, कासिम पुत्र ईसुब , इमरान पुत्र साबुद्दीन शामिल हैं। जबकि इकबाल, रहीश, राजाबाबू, धोनी, सिंधडोल, .साबुद्दीन भाता पुत्रराजू असरफ फुरकान फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें