फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर की परंपराओं से हो रहे खिलवाड़ से लोगों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सेवायत गोस्वामियों की मनमानी बढ़ती जा रही है। आए दिन मंदिर की परंपराओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। सोमवार को सेवायत गोस्वामियों के बीच हुए झगड़े के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

इधर, सोमवार को मंदिर के पट बंद रखने के मामले को मंदिर के प्रशासक ने सेवायत गोस्वामी को नोटिस जारी कर दिया है। मंदिर प्रशासक की ओर से सेवायत गोस्वामी को एक दिन का समय देते हुए जवाब मांगा गया है। जवाब ना देने पर दंडात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। वहीं, मामला बांकेबिहारी मंदिर से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी फूंक-फूंककर कदम रख रही है।
पिछले माह 25 दिसंबर को अपने यात्रियों को मंदिर के जगमोहन से दर्शन कराने के मामले में मंदिर प्रबंधन की ओर से नोटिस देने के बाद भी सेवायत गोस्वामी अपनी हठधर्मिता से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को एक बार फिर मंदिर प्रांगण में सेवायत गोस्वामियों के बीच यात्रियों को दर्शन कराने और दक्षिणा को लेकर हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस झगड़े से मंदिर में अफरा-तफरी मच गई, वहीं सेवायत गोस्वामी ने आधे घंटे तक ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के पट बंद कर दिए।
विज्ञापन

मंदिर के पट बंद होने से जहां ठाकुरजी के भक्त दर्शनों से वंचित रहे, वहीं मंदिर की परंपरा का भी उलंघन हुआ। हालांकि मंदिर के प्रबंधक ने इस मामले की रिपोर्ट मंदिर प्रशासक को भेज दी है, लेकिन भक्तजन इससे संतुष्ट नहीं हैं। हिंदूवादी नेता रमेश पुजारी ने कहा कि मंदिर में आए दिन परंपराओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ऐसे में मंदिर प्रशासक को सेवायत गोस्वामियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें