फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन को मांट से जोड़ने वाले दो पांटून पुल हटने शुरू

विज्ञापन
जान हथेली पर रखकर गार्डर पर होकर निकलता राहगीर।
विज्ञापन
वृंदावन। वृंदावन को मांट क्षेत्र से जोड़ने वाले दो पांटून पुलों को हटाने का कार्य लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। इससे यात्रियों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। विभाग द्वारा पुल वाले स्थानों पर दो स्टीमर संचालित किए जाएंगे, जो कि नि:शुल्क यात्रियों को नदी पार कराएंगे।
विज्ञापन

बरसात में यमुना नदी के किनारे कटान होने पर पुल के टूटने और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग ने केसी घाट और देवरहा बाबा घाट पर बने पांटून पुल पर यात्रियों का आवागमन बंद कर दिया है। केसी घाट पर पांटून पुल के स्लीपर हटाने का कार्य शुरू हो गया है। मांट की ओर से पांच स्लीपर हटा दिए हैं। इसके बावजूद राहगीर जान हथेली पर रखकर गार्डर के ऊपर से होकर पुल पार कर रहे हैं। हालांकि विभाग द्वारा पांटून पुल बंद करने की सूचना का बोर्ड ओर लाल झंडी भी लगा दी है।
उधर देवरहा बाबा घाट पर पांटून पुल को भी हटा कर नदी के किनारे लगा दिया है। लोक निर्माण विभाग के स्टीमर चलाने के टेंडर होने से पहले ही नाविकों ने अपनी मोटर बोट चलानी शुरू कर दी हैं। इनमें नाविक प्रतियात्री 10 रुपये और प्रति दुपहिया वाहन 20 रुपये किराया वसूल रहे है।
विज्ञापन

केसी घाट के समीप स्थित पांटून पुल से सटे भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की यमुना को लेबल करने के लिए उपयोग में आने वाले पोत का भी नाविक जेटी के रूप में उपयोग में ले रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन गुलबीर सिंह ने बताया कि पांटून पुल को बरसात में यमुना का जलस्तर बढ़ जाने पर 15 जून से 15 अक्तूबर तक के लिए हटा दिया जाता है। दोनों पुल वाले स्थानों पर स्टीमर संचालित किए जाएंगे जो कि लोगों को निशुल्क यमुना पार कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें