फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सीएसआरवी विद्या आश्रम में सफलता के मंत्रों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। सीएसआरवी विद्या आश्रम में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले युवाओं का स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं ने सफल अभ्यर्थियों से भविष्य की बारीकियों को समझा।
विज्ञापन


समारोह में पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक आयुक्त बनीं जैत निवासी अनुराधा, तहसीलदार पद पर चयनित राल निवासी वरुण कुमार, सचिवालय में सहायक अनुभाग अधिकारी बने धनगांव निवासी पारस, नायब तहसीलदार के पद पर चयनित जमालपुर निवासी मनीष कुमार और औषधि निरीक्षक बने तेजपाल का सम्मान किया गया। आयोजकों ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बांके बिहारी की प्रतिमा भेंट की। उन्हें माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।
सफलता के मंत्र और प्रेरणा
अनुराधा ने कहा कि लक्ष्य ऊंचा रखें और उसे पाने के लिए मेहनत में कोई कमी न छोड़ें। वरुण कुमार ने बताया कि असफलता से डरने के बजाय उससे सीख लेना ही असली जीत है। मनीष और पारस ने भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के सुझाव साझा करते हुए अनुशासित पढ़ाई पर जोर दिया। आयोजक गिर्राज सिंह ने कहा कि इन युवाओं की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का उद्देश्य बताया। यशवीर सिंह राघव ने कहा कि सही मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी है। शिक्षाविद रमेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। प्रबंधक मानवेंद्र सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. मितेश कौशिक, कृष्ण गोपाल मिश्रा, सुनील कुमार मिश्रा, बंटी सिसोदिया, ओमहरी जादौन, संजय, पुष्पराज सिंह, डॉ भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें