फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति पर की शंकराचार्य से चर्चा

विज्ञापन
पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से चर्चा करते महेंद्र प्रताप सिंह।
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने वृंदावन में पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से मुलाकात कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह प्रकरण में चर्चा की। उन्होंने शंकराचार्य को इस केस से जुड़े कानूनी पहलुओं को विस्तार से बताया।
विज्ञापन

महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बुर्जा रोड स्थित हरिहर आश्रम में हुुई मुलाकात ऐतिहासिक रही। शंकराचार्य को अवगत कराया कि मामले में न्यायालय में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इसे व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं। इसके लिए चलो गांव की ओर, श्री कृष्ण जन्मभूमि ज्योति यात्राएं, हिंदू चेतना यात्राएं समेत जन संवाद किया जा रहा है। साथ ही साथ आगामी रणनीति पर भी चर्चा हुई। शंकराचार्य ने आशीर्वाद देते हुए सफलता की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें