फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यूट्यूब पर देखा एप, कार्यालय खोलकर शुरू किया खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। चैमेट वीडियो कॉलिंग एप के जरिए अवैध कमाई करने वाले गिरोह का नेटवर्क मथुरा से दिल्ली तक फैला हुआ है। एसटीएफ आगरा की रहने वाले सोनिया और आलिया की तलाश में जुटी है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की भी कुंडली खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी प्रवीन ने बताया है कि आगरा के गुम्मत तख्त पहलवाल व हाल पता जैत के अनंतम सिटी निवासी सोनिया, अर्जुन व विपिन दोस्त हैं। विपिन और प्रवीन एक होटल में काम करते थे। आलिया भी इन दोनों के साथ होटल में नौकरी करती है। वर्ष 2023 में उसके मित्र विपिन के माध्यम से सौरव से मुलाकात हुई थी। सौरव ने उसे और विपिन को चमेट एप के बारे में बताया और दूसरे लोगों की फोटो लगाकर आईडी बनाने का तरीका समझाया। वह विपिन के साथ एक होटल में काम करता था। एप की जानकारी होने के बाद उसने होटल में काम करने वाली आलिया के साथ मिलकर होस्टिंग के लिए युवतियों की तलाश शुरू की।
चार युवतियां मिलने पर उसने मथुरा के नरौली चौराहे के पास एक फ्लैट किराये पर लिया और उन्हें वहां रखा। इसके बाद फर्जी आईडी बनाकर अवैध कमाई का खेल शुरू कर दिया। वर्ष 2025 में वह सोनिया के साथ दिल्ली चला गया और वहां भी फ्लैट लेकर चार युवतियों को काम पर रखा। वर्ष 2026 में सोनिया मथुरा-वृंदावन के अनंतम सिटी में रहने लगी, लेकिन अवैध गतिविधियां जारी रहीं। अर्जुन ने बताया कि उसने प्रवीन व विपिन के कहने पर यूट्यूब पर चैमेट एप के बारे में देखा था। इसके बाद कार्यालय खोलकर खेल शुरू किया। एप से भुगतान प्राप्त करने के लिए उसने अपनी बहन गीता का बैंक खाता और पत्नी का पेटीएम खाता जुड़वाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें