फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिव्यांग यात्रियों को रेल किराये में मिलेगी बड़ी राहत...ये कार्ड होना जरूरी, जानें कैसे बनेगा

Sat, 17 Jan 2026 06:39 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ट्रेन में सफर करने वाले दिव्यांगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। रेलवे की ओर से रियायत कार्ड बनाए जा रहे हैं। इससे ट्रेन के किराये में यात्री को छूट मिल सकेगी।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिव्यांग यात्रियों को बेहतर व सुलभ सेवाएं देने के उद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेल मंडल द्वारा शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों एवं बच्चों के लिए रेलवे रियायत कार्ड बनाए जा रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के मार्गदर्शन में वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल से दिसंबर 2025 तक कुल 594 रेलवे रियायत कार्ड जारी किए गए। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हृषिकेश मौर्य के नेतृत्व में यह कार्य किया गया। रेल प्रशासन के अनुसार दिव्यांग व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर रियायत कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। सत्यापन के बाद कार्ड रेलवे सॉफ्टवेयर में अपडेट किया जाता है, जिससे टिकट बनवाते समय किराये में स्वत: ही छूट मिल जाती है। ये सुविधा ई-टिकट पर भी लागू है।
विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस पहल से दिव्यांग यात्रियों को रेल यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। उन्हें रियायती किराये का लाभ मिलेगा। इसमें अलवर, भरतपुर, धौलपुर, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, इटावा, एटा और अलीगढ़ जिलो के निवास करने वालों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

नए कार्ड के लिए इन दस्तावेजों की आवश्यकता
जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया चिकित्सा प्रमाण पत्र ,फोटो, परिचय पत्र, पहचान पत्र के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र आदि। वेरीफिकेशन के बाद डीआरएम ऑफिस से मिले रियायत कार्ड को रेलवे के सॉफ्टवेयर में अपडेट कर दिया जाएगा। इसके बाद जब भी दिव्यांग यात्री टिकट के लिए आवेदन करेगा, तो उसे अपने रेलवे रियायत कार्ड की फोटो कॉपी देनी होगी। जैसे ही रेलवे रियायत कार्ड की एंट्री सॉफ्टवेयर में की जाएगी, उक्त यात्री की पूरी डिटेल मॉनिटर पर आ जाएगी और उसी आधार पर रियायत वाला टिकट बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें