फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: टेप मसानी नाले से ओवरफ्लो हो रहा गंदा पानी यमुना में जा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जीवनदायिनी यमुना नदी एक बार फिर गंभीर प्रदूषण की मार झेल रही है। टेप मसानी नाले से बड़ी मात्रा में गंदा पानी ओवरफ्लो होकर यमुना में गिर रहा है, जिससे नदी का जल दूषित हो रहा है। जिम्मेदार इससे बेखबर हैं।
विज्ञापन

टेप मसानी नाला, जो शहर के एक बड़े क्षेत्र से निकलने वाले औद्योगिक अपशिष्ट को इकट्ठा करता है। वर्तमान में इस नाले का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि ओवरफ्लो होना शुरू हो गया है। इस गंभीर स्थिति के बावजूद, संबंधित अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
न तो नाले की सफाई और नियमित रखरखाव का उचित प्रबंध किया जा रहा है, न ही औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले अपशिष्ट को सीधे नदी में जाने से रोकने के लिए कोई प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इससे स्थिति और गंभीर होती जा रही है। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि इस संबंध कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें