फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: खाली प्लॉटों में भरा गंदा पानी

विज्ञापन
मथुरा। खाली प्लॉटों में भरा गंदा पानी । - फोटो : mathura
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद नगर की अविकसित कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से पानी से दुर्गंध उठ रही है। वहां के लोगों को संक्रामक रोगों के फैलने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

ऑफिसर्स कॉलोनी, नत्थी कॉलोनी, गिर्राज कॉलोनी, कृष्णा विहार कॉलोनी, बैंक कॉलोनी आदि में ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है। जहां जलनिकासी के लिए नालियां नहीं बनी हैं। हेमंत गुप्ता, करन कुमार सक्सेना, हरी गोविंद, गोपी पंडित का कहना है कि बारिश का पानी खाली पड़े प्लॉटों में भरा है। इससे मच्छर व कीड़े पनप रहे हैं। साथ ही जिन लोगों का मकान बना है, उनकी दीवारों में भी सीलन आ रही है और नींव कमजोर हो रही है।
दिनेश, जगदीश सैनी आदि लोगों ने कई बार प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई इंतजाम नहीं हो सका है। ऐसे में संक्रामक रोगों की आशंका से लोग चिंतित हैं। गोपाल बाग पर लार्ड कृष्णा कॉलोनी में पिछले एक पखवाड़े से जलभराव की समस्या बनी हुई है। राजेश अग्रवाल का कहना है कि ग्राम प्रधान को कई बार बताया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जल निकासी के लिए नाला निर्माण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन



वर्जन

जलभराव वाले स्थानों से जलनिकासी के लिए लगातार पंपसेट और ट्रैक्टर के माध्यम से पानी की निकासी कराई जा रही है। जल्द ही लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही समय-समय पर फॉगिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

- धर्मवीर अग्रवाल, चेयरमैन, नगर पालिका कोसीकलां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें