फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अतिक्रमण के कारण गलियों से निकलना दुश्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। नगर की गलियों में अतिक्रमण से लोगों का चलना दुश्वार है। बाजारों की गलियों में लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे बाइक तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल होता है। किसी दुकानदार ने बाहर टिनशेड डाल दिया है तो कोई दुकान का आधा सामान बाहर रख देता है।
विज्ञापन

शहर की कच्ची मंडी, शेखान गली, जैन मंदिर वाली गली सहित अधिकतर गलियों में दुकानदारों ने इस कदर अतिक्रमण कर रखा है कि दोपहिया वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी निकलने में दिक्कत होती है। कुछ गलियों में इस तरह से टिनशेड पड़े हैं कि वहां रोशनी तक नहीं आती है। दुकानदारों ने नालियों के ऊपर चबूतरे बनाकर दुकान सजा रखी हैं।
प्रशासन अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान चला रहा है। मुख्य मार्गों से कब्जे हटवाए भी गए हैं। इसके बावजूद जिम्मेदारों का ध्यान गलियों में नहीं जा रहा है। ईओ उमेश कुमार मिश्रा का कहना था कि अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें