फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पेट्रोल में लगी थी आग

Fri, 18 Dec 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फरह थाना क्षेत्र के गांव रैपुराजाट में पलटे एचपीसीएल टैंकर में 10000 लीटर पेट्रोल और 10000 लीटर डीजल भरा हुआ था। बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलटे टैंकर से फैले पेट्रोल ने पहले आग पकड़ी थी। इसके बाद भयावह घटना हुई जिसमें तीन महिलाओं की जिंदा जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


एचपीसीएल से जुड़े सूत्रों के अनुसार प्राथमिक जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि बाजना निवासी टैंकर चालक ज्ञानेन्द्र टैंकर में 10000 लीटर पेट्रोल और 10000 लीटर डीजल लेकर आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित आर्मी फिलिंग स्टेशन पर सप्लाई के लिए चला था।

टैंकर के आगे के दो चैंबर में पेट्रोल था और पीछे के दो चैंबर में 10000 लीटर डीजल भरा था। जैसे ही बिजली के पोल से टकराकर टैंकर पलटा तभी टैंकर का अगले चैंबर का ढक्कन खुल गया और उससे तेजी से पेट्रोल ने आग पकड़ ली। थोड़ी देर बाद दूसरा और तीसरा एक डीजल के चैंबर का ढक्कन भी खुल गया। इससे पेट्रोल और डीजल की आग भयंकर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें