60000 लीटर पानी, ढाई लाख की फोम से बुझी आग
डीजल टैंकर में लगी आग को बुझाने में रिफाइनरी की ढाई लाख की टैंडर फोम लग गई। इसके अलावा आगरा से तीन, मथुरा से दो, रिफाइनरी से दो और एचपीसीएल की एक दमकल मौके पर पहुंची थी। इन गाड़ियों ने 60000 लीटर पानी से टैंकर की आग बुझाई और उसे ठंडा किया।
चालक के खिलाफ रिपोर्ट
फरह थाना क्षेत्र में गांव रैपुराजाट के निकट टैंकर पलटने और आग लगने से तीन महिलाओं की जलकर मौत हो जाने के मामले में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आगरा के ताजगंज निवासी राजबहादुर पुत्र सुमेर सिंह ने टैंकर चालक जुगेंद्र के खिलाफ फरह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
एचपीसीएल के टैंकर चालक द्वारा रैपुराजाट में बिजली के खंभे में टक्कर मार देने और टैंकर पलट जाने से टैंकर के डीजल में आग लग गई थी। इसमें तीन महिलाएं जिंदा जल गईं। घटना के कुछ देर बाद ही हाईवे पर यातायात सुचारु करा दिया था। मामले में टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
शैलेश पांडेय
एसपी सिटी, मथुरा