डीजल टैंक में हुए जोरदार धमाके से लोग दहशत में आ गए। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग की लपटों ने वहां काम कर रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव बाद में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वेल्डिंग करते समय डीजल के टैंक में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके के साथ लगी आग की चपेट में आकर तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें एक की माैत हो गई, दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीजल टैंक पर वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक टैंक में तेज धमाका हो गया। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग की लपटों ने वहां काम कर रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग की चपेट में आए लोगों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर थाना रिफाइनरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टैंक में डीजल होने के दौरान वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। आशंका है कि टैंक में मौजूद ज्वलनशील गैस के कारण धमाका हुआ। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।