फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जिन्हें 'राम नाम' से दिक्कत है, वो लाहौर की टिकट कटवा लें...बागेश्वर बाबा का कोसी में बड़ा बयान

Fri, 14 Nov 2025 02:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सनातन एकता पदयात्रा के कोसी से रवाना होने से पूर्व बाबा बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि जिनको राम नाम, वंदे मातरम, जय श्री राम से दिक्कत हो तो वे लाहौर की टिकट कटवा लें।
विज्ञापन
बागेश्वर महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनातन एकता पदयात्रा के कोसी से रवाना होने से पूर्व शुक्रवार को सुबह बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने कहा कि जिनको राम नाम, वंदे मातरम, जय श्री राम से दिक्कत हो तो जल्दी ही लाहौर की टिकट कटवा लें। अगर पैसा भी न हो तो हम कर्ज लेकर अपने पैसे से टिकट करवाएंगे। जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं। 

विज्ञापन


धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि हम मुसलमानों के विरोधी नहीं। हम उनके विरोधी हैं जो राम और राष्ट्र का नहीं हो सकता है, हम उनके विरोधी हैं जो खाते भारत का हैं और गुणगान उन लोगों का करते हैं। वो आप के चाचा लगते हैं क्या? कुछ हमारे हिंदू गीता, गंगा, संतों, सनातन एकता पद यात्रा का विरोध करते हैं। भैया अगर शुगर हो जाती है, तो शुगर चेक कार्रवाई जाती है। वैसे जो हिन्दूओं का विरोध करते हैं वो अपना डीएनए टेस्ट करवा लें।

इससे पूर्व राष्ट्रगान, वंदेमातरम के साथ एक जुट होने की शपथ दिलाई गई। यात्रा के छाता प्रस्थान से पूर्व सुभाष बासईया, वेद प्रकाश गोयल, योगेश खंडेलवाल, विनोद जैन, केके अग्रवाल, स्पर्श गोयल,  सौरभ अग्रवाल, डा.अमन गोयल, बलवंत सिंह, नीरज अग्रवाल, सुनील गोयल, सुशील गोयल, कमलेश, रजत गोयल आदि ने पदयात्रियों बाल भोग वितरित कर महाराज का स्वागत किया। बाल्मीकि समाज के गिर्राज सिंह, नितिन तौमर ने गदा एवं चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें