चुनाव प्रचार के लिए मथुरा आए थे धर्मेंद्र।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ब्रज के राजा दाऊजी महाराज की नगरी मथुरा के बलदेव भी आ चुके हैं। वे वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पूरन प्रकाश के प्रचार में आए थे। तब यहां मेला मैदान में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था। उन्हें देखने के लिए युवाओं ही नहीं बच्चों, युवाओं और महिलाओं तक में इतना क्रेज था मैदान में पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी।
सोमवार को धर्मेंद्र के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विधायक पूरन प्रकाश ने सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी से फोन पर वार्ता कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक ने उनके निधन को फिल्म जगत की बड़ी क्षति बताया।
उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र का ब्रज से विशेष लगाव था। वे कई बार मथुरा आ चुके हैं। विधायक शोकसभा में शामिल होने के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं। शोक व्यक्त करने वालों में विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष निहाल सिंह आर्य, भाकियू मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर, तरुण प्रकाश, लेखराज सिंह, अनिल रावत, अजीत छौंकर, होशियार सिंह, राहुल वैदिक, मल्ल सिंह छौंकर आदि शामिल रहे।
धर्मेंद्र के जाने का दुख
फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र दुनियाभर के लोगों के दिलों पर राज करने वाले नायक थे। उनके जाने से प्रशंसक मायूस हुए हैं उन्होंने अपनी फिल्मों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम किया था।
-अभिषेक पाराशर, राया