फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मथुरा-वृंदावन के अनुभवों को साझा करेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
क्यूआर कोड 
विज्ञापन
मथुरा। ब्रज की पवित्र भूमि की तीर्थयात्रा को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने एक नई डिजिटल पहल शुरू की है। परिषद ने प्रमुख धार्मिक स्थलों और सुविधाओं पर क्यूआर कोड जारी किया है, जिसके माध्यम से देश-विदेश से यहां आने वाले श्रद्धालु अब अपना अनुभव और सुझाव साझा कर सकेंगे। विभाग ने मंगलवार को यह कोड जारी किया है।
विज्ञापन

सीईओ सूरज पटेल ने नई पहल की जानकारी देते हुए बताया कि ब्रज न केवल भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली है, बल्कि यहां की संस्कृति, संगीत, कला, रास-उत्सव, मंदिर परंपरा और प्राचीन कुंडों का धार्मिक महत्व देश-दुनिया के भक्तों को आकर्षित करता है। हर साल करोड़ों श्रद्धालु यहां दिव्य-भव्य अनुभूति का अनुभव करते हैं। बढ़ती तीर्थ यात्राओं और पर्यटन गतिविधियों के चलते ब्रज में आधुनिक सुविधाएं, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था के विस्तार की आवश्यकता भी बढ़ी है। सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने यह पहल शुरू की है।
क्यूआर कोड के माध्यम से श्रद्धालुओं के सुझावों को योजनाओं में शामिल किया जाएगा। इससे जिले में बेहतर सुविधाएं विकसित होंगी और लोगों को आनंद की अनुभूति होगी। यह स्कैनर सार्वजनिक स्थान, मठ-मंदिर, परिक्रमा मार्ग, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य स्थानों पर लगाया जाएगा। ताकि लोग आसानी से इसका उपयोग करके सुझाव दे सकें। उन्होंने श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से क्यूआर कोड स्कैन कर सुझाव देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे दें सुझाव
क्यूआर कोड स्कैन करने पर एक सुझाव फॉर्म के नाम से पेज खुलेगा। सुझावकर्ता नाम, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद अपना सुझाव दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें