रसाना (मथुरा)। तीर्थ नगरी बरसाना में राधाष्टमी से शुरू हुए बूढ़ी लीला महोत्सव का रविवार को करहला के महारास के साथ समापन हो गया। करहला व राधा बाग में स्थित प्राचीन रास चबूतरे पर राधा-कृष्ण के स्वरूपों द्वारा महारास का मंचन हुआ। मंचन देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन
करहला रासाचार्यों की जन्मस्थली रही है। संत घमंड देवचार्य ने यहां तप किया था। प्राचीन रास चबूतरे पर महारास का मंचन किया जाता है। राधाकृष्ण के स्वरूपों ने सफेद परिधानों को धारण कर रास किया। पूर्णिमा के दिन करहला व राधा बाग में हुए महारास में दर्जनों कृष्णों ने सखियों के साथ रास किया। मान्यता है कि पूर्णिमा की चांदनी रात में भगवान श्रीकृष्ण ने राधा सहित सखियों के साथ महारास किया। भगवान शंकर भी देखने आए। बूढ़ी लीला महोत्सव में चल रही राधाकृष्ण की बाल लीलाओं का समापन हो गया।