मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : mathura
वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दानराशि चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी भंडारी मंदिर नहीं आए। ठाकुरजी की सेवा में लगे सेवायत गोस्वामी और भक्तों के बीच कड़ी भंडारी के ना आने पर भक्तों द्वारा चढ़ाए जाने वाला प्रसाद ठाकुरजी तक नहीं पहुंच सका। इसे लेकर मंदिर के सेवायत गोस्वामी समाज में रोष है।
दो दिन पहले ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों द्वारा ठाकुरजी को अर्पित की जाने वाली दानराशि को चोरी किए जाने की बात श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी की ओर से अधिवक्ता मनिंदर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष रखी। इसमें आरोप लगाया कि सेवायतों के भंडारी भक्तों से सीधे चढ़ावा इकट्ठा कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो और फोटो भी सर्वोच्च न्यायालय को प्रस्तुत किए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की श्रीबांकेबिहारी मंदिर में चढ़ावा चोरी नहीं होने देंगे।