फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, भीड़ के दबाव में किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। विद्यापीठ चौराहा से लेकर बांकेबिहारी मंदिर को जाने वाली सभी गलियां श्रद्धालुओं से भर गई। प्रवेश द्वारों पर मंदिर में घुसने के लिए श्रद्धालुओं के बीच आपाधापी मची रही। भीड़ के दबाव और धक्कामुक्की के बीच भक्तों को अपने आराध्य के दर्शन संभव हो सके।
विज्ञापन

सुबह मंदिर के पट खुलने से डेढ़ घंटे पहले ही ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु द्वार पर पहुंच गए। लगभग साढे़ आठ बजे मंदिर के पट खुले तब तक मंदिर के द्वार से लेकर प्रवेश मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। मंदिर मार्ग एवं बांकेबिहारी बाजार में भक्तों की भीड़ देख पुलिस कर्मियों को लोगों को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। विद्यापीठ चौराहा से बांकेबिहारी पुलिस चौकी तक पुलिस ने होल्डिंग एरिया पर रस्सों की मदद से श्रद्धालुओं को कुछ मिनटों तक रोक-रोककर मंदिर की ओर भेजा। वहीं जुगलघाट की ओर से मंदिर की ओर आने वाले श्रद्धालुओं को दो स्थानों पर रोक कर आगे भेजा गया।
होल्डिंग एरिया में पुलिसकर्मियों द्वारा रोेके जाने पर श्रद्धालुओं की और लंबी कतार लग गईं। जैसे ही रस्सा हटाते श्रद्धालु तेजी के साथ मंदिर की ओर दौड़ते। शाम को भी श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही। इसके अलावा नगर के ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, निधिवन, राधारमण मंदिर, राधादामोदरी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी। मंदिरों को जाने वाले मार्ग पर भक्तों की लंबी कतार लगी रहीं। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत भीकचंद गोस्वामी ने बताया कि शनिवार एवं रविवार को अन्य दिनों की तुलना में दिल्ली एनसीआर से बड़ी में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। इनमें अधिकांश श्रद्धालु वीकेंड पर नियमित दर्शन वाले होेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें