फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: साध्वी पूनम दीदी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। श्री झाड़ी हनुमानजी मंदिर पर आयोजित वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार रात पूरी तरह भक्ति के रंग में सराबोर नजर आई। समापन अवसर पर आयोजित भव्य भजन संध्या में वृंदावन की सुप्रसिद्ध और लोकप्रिय भजन रसिका साध्वी पूनम दीदी ने अपने भजनों से ऐसा समां बांधा कि पंडाल में मौजूद हजारों श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। उनके भजन सुनने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर में बना विशाल पंडाल कार्यक्रम शुरू होने से एक घंटा पहले ही खचाखच भर चुका था।
विज्ञापन

रात 9 बजे शुरू हुई भजन संध्या लगातार ढाई घंटे तक चली। साध्वी पूनम दीदी ने कार्यक्रम की शुरुआत भावपूर्ण भजन कोई पिछले जन्म के अच्छे करम, मुझे बाबा तेरा प्यार मिला...से की। इस भजन को सुनते ही पंडाल में मौजूद सभी श्रोता प्रभु के अंतर्ध्यान में खो गए। भक्ति का यह कारवां जय राधे-राधे, जय श्यामा-श्याम और मेरा दिल तो दीवाना हो गया मुरली वाले तेरा...जैसे कर्णप्रिय भजनों के साथ आगे बढ़ा। अंत में राधे अलबेली सरकार... जपे जा राधे-राधे महामंत्र के कीर्तन के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर महंत राम रतन दास महाराज और विधायक राजेश चौधरी ने साध्वी पूनम दीदी को पटुका पहनाकर स्वागत कर की। इस दौरान प्रधान प्रशांत गुप्ता, जन कल्याण योजना जिलाध्यक्ष मनीष जिंदल, विवेक चौधरी मैनेजर, उमाकांत शर्मा, करतार चौधरी, अशोक शर्मा, आंशू शर्मा, मंटोली सेठ, अमित सिंघल, रवि मास्टर, कन्हैया गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें