फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी के भक्तों का दर्द: ठाकुरजी के दर्शन करना नहीं आसान, मंदिर पहुंचने में लगा पौन घंटा, पट हो गए बंद

Fri, 10 Apr 2026 02:04 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मंदिर में भारी भीड़ और अव्यवस्था के कारण श्रद्धालुओं को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा, फिर भी कई लोग दर्शन नहीं कर सके। पट बंद होने से नाराज श्रद्धालुओं ने व्यवस्था पर सवाल उठाए और बेहतर प्रबंधन की मांग की।
विज्ञापन
बांके बिहारी दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर परिसर में भीड़ और अव्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। दर्शन के लिए आए लोगों को पौन घंटे तक लंबी कतार में खड़ा रहना पड़ा, इसके बावजूद उन्हें भगवान के दर्शन नहीं मिल सके।
विज्ञापन

भीड़ के कारण स्थिति इतनी खराब हो गई है कि 100 मीटर का रास्ता तय करने में ही लोगों को लगभग पौन घंटा लग गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण श्रद्धालुओं को धीरे-धीरे आगे बढ़ना पड़ा। कई श्रद्धालु जैसे-तैसे मंदिर के द्वार तक पहुंचे ही थे कि तभी मंदिर के पट बंद कर दिए गए।
 
विज्ञापन

इससे लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्हें पहले से समय और व्यवस्था की सही जानकारी नहीं दी गई, जिससे उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें