फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर भक्तों ने किए आराध्य के दर्शन

विज्ञापन
फोटो 2 ठाकुर राजाधिराज के दर्शन करते भक्तगण। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। मौनी अमावस्या के अवसर पर बृहस्पतिवार को मथुरा के मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन कर पुण्य कमाया।
विज्ञापन

साल में एक बार माघ महीने में पड़ने वाली मौनी अमावस्या के दिन पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के द्वारिकाधीश मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन के लिए भक्त सुबह से ही पहुंचने लगे। मंगला दर्शन के बाद सुबह शृंगार के दर्शन में भी भक्त पहुंचे। मंदिर के बाहर तक भक्तों की भीड़ लगी रही। वहीं शाम को भी भक्तों ने अपने आराध्य राजाधिराज के दर्शनकर पुण्य लाभ अर्जित किया। मान्यता है कि मौनी अमावस्या को मौन रहकर ठाकुरजी के दर्शन करने पर जन्म जन्मांतर के दुख दूर हो जाते हैं। इधर, श्रीकृष्ण जन्मस्थान, केशव देव, गोविंददेव आदि मंदिरों में भी भक्त अपने आराध्य के दर्शन की अभिलाषा लेकर पहुंचे। इधर, मौनी अमावस्या पर विभिन्न प्रांतों के अलावा मथुरा ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोगों ने परिक्रमा लगाई। इस बार की जाने वाली परिक्रमा में गीत-भजन नहीं गए गए। मौनी अमावस्या पर्व मनाने को लोगों ने परिक्रमा पूरी होने के बाद ठाकुरजी के जयकारे लगाए।
-------------
फोटो
यमुना की दुर्दशा देख भक्तों की आस्था को लगी ठेस
मथुरा। प्रदूषण से कलुषित हो चुकी यमुना की पीर सुनने वाला कोई नहीं है। यमुना दम तोड़ रही है और जिम्मेदार देख रहे हैं।
मौनी अमावस्या पर यमुना स्नान के लिए आए भक्तों की धार्मिक भावना आहत हुई। यमुना में भारी गंदगी और काले पानी को देखकर सैकड़ों भक्तों ने स्नान करना तो दूर आचमन भी नहीं किया। लोग बिना यमुना में स्नान करे ही हाथ जोड़कर लौट गए। एनजीटी में याचिकाकर्ता कांतानाथ चतुर्वेदी ने बताया कि प्रशासन भक्तों की भावना के साथ खिलवाड़ कर रहा है। कुंभ शुरू होने में महज पांच दिन शेष हैं। ऐसे में यमुना गंदगी और काले पानी से अटी है। उन्होंने कहा कि यमुना में व्याप्त प्रदूषण और गंदगी को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के महाप्रबंधक अरविंद सिंह से बात की गई, लेकिन उन्होंने भी संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। अब सिर्फ एनजीटी में शिकायत दर्ज कराने और यमुना शुद्धिकरण के लिए आंदोलनात्मक कदम उठाने होेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें