फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रद्धालु पिटते रहे... मूकदर्शक बनी रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। शहर की अट्टला चुंगी पर श्रद्धालुओं को कुछ युवकों ने जमकर पीटा, जबकि चौराहे पर खड़ी पुलिस मूकदर्शक बनी सब देखती रही। जब लोगों ने वीडियो बनाना शुरू किया तो दो सिपाहियों ने बीच बचाव कराया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

अट्टला चुंगी चौराहे पर रविवार को बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करने बिहार से आए श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की गई। इस पूरे घटनाक्रम का 16 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक श्रद्धालुओं को लात-घूंसे मारते नजर आ रहे हैं। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। श्रद्धालु की पत्नी और उसकी बेटी को भी नहीं बख्शा गया। उन्हें भी पीटा।
इधर, हमलावर वीडियो बनाने वाले युवक को भी खुलेआम धमकी देने लगे। वीडियो बनती देख दो सिपाही बीच बचाव करने आए और आरोपियों को मौके से जाने दिया गया। पुलिस के अनुसार श्रद्धालुओं का एक ऑटो चालक से विवाद हो गया था। चालक के साथियों ने श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें