फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भक्तों ने वसंती कमरे में श्रीजी के किए दर्शन

विज्ञापन
शाह जी मंदिर में सजा वसंती कमरा
विज्ञापन
वृंदावन(मथुरा) । वसंत पंचमी अवसर शाहजी मंदिर में खोला जाने वाला वसंती कमरा मंगलवार शाम को भी खुला। इस अवसर पर राजशाही झाड़-फानूसों की रंगबिरंगी रोशनी के बीच श्रीजी ने भक्तों को दर्शन दिए।
विज्ञापन


टेढ़े-मेढ़े खंभों के मंदिर के नाम से प्रसिद्ध शाहजी मंदिर में श्रीजी दर्शन के लिए मंगलवार शाम को सैकड़ों की संख्या में भक्तजन पहुंचे। शाम छह बजे वसंती कमरा खुलते ही श्रद्धालु श्रीजी के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। वसंती कमरे के द्वार पर ढोल नगाड़े और नफीरी वादन किया गया।

इस पर सुदूर क्षेत्रों से आए भक्तजन जमकर झूमे। शाहजी मंदिर के व्यवस्थापक शाह प्रशांत कुमार ने बताया कि ठाकुरजी वर्ष में दो बार वसंती कमरे में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते हैं। मंगलवार शाम छह बजे से 9 बजे तक वसंती कमरे में श्रीजी ने भक्तों को दर्शन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें