फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रदेश सरकार को बर्खास्त किया जाए

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
मथुरा। महाकुंभ में भगदड़ से श्रद्धालु की मौत को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। इस संबंध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। वहीं महाकुंभ में भगदड़ और श्रद्धालुओं के मौत के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भगदड़ से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की मौत हुई है। कई जगह भगदड़ हुई, योगी सरकार मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी नहीं बताई है। योगी सरकार व प्रशासन कुंभ में होने वाली भगदड़ और श्रद्धालुओं की मौत को छुपाना चाहते हैं। पूरी घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई से कराई जाए। मृतकों के परिजन को एक-एक करोड़ रुपये प्रदेश सरकार मुआवजे के रूप में प्रदान करे। ज्ञापन देने वालों में अशोक शर्मा, प्रकाश शर्मा, गुंजन चौधरी, विमल गुप्ता, प्रेम सोनी व आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें