मथुरा। जन्मोत्सव के दौरान संत प्रेमानंद की झांकी।
- फोटो : mathura
वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। निर्धारित तिथि के अनुसार महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान से हजारों भक्त दर्शन के लिए पहुंचे।
संत के जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने भजन-कीर्तन, हवन और संकीर्तन के माध्यम से अपनी श्रद्धा प्रकट की। जन्मोत्सव पर पदयात्रा में शामिल होने के लिए दूरदराज से श्रद्धालु आ रहे हैं। संत के दर्शन के लिए आतुर हो रहे हैं। संत प्रेमानंद महाराज के एक भक्त ने पदयात्रा के दौरान एक विशेष झांकी निकाली। जिससे हर कोई एकटक निहारता रहा। महाराज के जन्मोत्सव में हर कोई राधे राधे रट रहा है।