फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रोप बदलने के बाद शुरू होगा बरसाना रोपवे का संचालन

विज्ञापन
सुरक्षा डि्रल के दौरान रस्सी के सहारे श्रद्धालुओं को उतारा गया।
विज्ञापन
मथुरा। बरसाना रोपवे के संचालन के लिए अभी और इंतजार करना होगा। आईआईटी रुड़की की जांच के बाद अब पूरी रोप बदलने के लिए आदेश दिए गए हैं। संचालन करने वाली कंपनी ने नई रोप के लिए ऑर्डर भी दे दिया है। जल्द ही रोप बदलने का काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



18 फरवरी को हुए हादसे के बाद से रोपवे का संचालन बंद है। कोलकाता से आए इंजीनियर्स के साथ ही आईआईटी रुड़की की टीम भी 25 मार्च को जांच करने आ चुकी है। आईआईटी की टीम की जांच में रोपवे की रोप जगह-जगह घिसने की बात सामने आई थी। इसके बाद रोप बदलने के आदेश दिए गए हैं। अब पुरानी रोप हटाकर नई रोप लगाने के बाद ही संचालन शुरू हो सकेगा।

रोपवे का संचालन करने वाली कंपनी श्री राधा रानी रोपवे प्राइवेट लिमिटेड ने नई रोप के लिए ऑर्डर भी दे दिया है। इसकी आपूर्ति में दो से तीन दिन का समय लगेगा। इसके बाद इसे बदलने में भी दो दिन लग सकते हैं। ऐसे में कम से कम चार दिनों तक रोपवे संचालन के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


आपात स्थिति से निपटने के लिए हुई सुरक्षा ड्रिल
रोपवे में आई खराबी के बाद संचालन करने वाली कंपनी और ब्रज तीर्थ विकास परिषद लगातार श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सतर्क है। इसी के तहत रोपवे में खराबी आने पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित उतारने के लिए सुरक्षा ड्रिल कराई गई। ड्रिल में रोपवे को बीच में रोककर हवा में लटकी ट्रॉलियों से श्रद्धालुओं को रस्सी के माध्यम से सुरक्षित निकाला गया।


रोपवे की रोप बदलने के बाद संचालन शुरू किया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा ड्रिल भी कराई गई है। संचालन शुरू में तीन से चार दिन लग सकते हैं। -एसबी सिंह, सीईओ, ब्रज तीर्थ विकास परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें