फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बांकेबिहारी मंदिर में अभी से ये हाल, नव वर्ष पर क्या होगा, सड़कें जाम...गलियों में पैर रखने तक की नहीं जगह

Thu, 26 Dec 2024 01:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बांकेबिहारी के दर्शन के लिए क्रिसमस पर भक्तों की भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। वाहनों की अधिकता के चलते वृंदावन की सड़कों पर जाम लग गया, वहीं मंदिर की ओर जाने वाली गलियों में भी पैर रखने तक की जगह नहीं मिला पाई। 
 
विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर मे दर्शन करते श्रद्धालु। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में क्रिसमस पर बुधवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में आराध्य के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिर को लाल रंग के गुब्बारों से सजाया गया। गुब्बारों से सजे मंदिर में धक्का-मुक्की के बीच भक्तों ने आराध्य के दर्शन किए।
विज्ञापन

 

 

क्रिसमस पर छुट्टी और नववर्ष के नजदीक आने पर बुधवार को सुबह से ही मंदिर के द्वार से लेकर मुख्य गलियों में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। सुबह साढ़े आठ बजे ही मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं के रेला ने मंदिर में प्रवेश किया। आराध्य की एक झलक पाने के लिए भक्तजन आतुर दिखे। क्रिसमस के अवसर पर मंदिर का चौक लाल रंग से रंगा नजर आया। मंदिर को लाल और सफेद रंग के गुब्बारों से सजाया गया।

 

मंदिर के दोनों प्रवेश द्वार से लेकर विद्यापीठ चौराहा और जुगलघाट तक करीब पांच सौ मीटर लंबी भक्तों की लाइन लगी रही। श्रद्धालु लाइन में लग मंदिर तक पहुंचने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। भीड़ को नियंत्रित करने की दृष्टि से नगर निगम ने जगह-जगह पुलिस के अनुसार बैरियर लगाए। बैरीकेडिंग की। इससे श्रद्धालु प्रवेश मार्ग और प्रवेश द्वार से ही मंदिर में प्रवेश कर सके। वह एक स्थान से दूसरे स्थान तक भी नहीं आ जा सके। बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि बुधवार को छुट्टी होने के साथ ही नए साल के कारण बड़ी संख्या में बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु आए।
विज्ञापन

बालिका की बिगड़ी तबीयत 
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गेट तीन के समीप परिवार के साथ दर्शन करने आई बालिका की तबीयत बिगड़ गई। फरह निवासी 12 वर्षीय काव्या पुत्री विश्वेंद्र बुधवार सुबह परिवार के साथ बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए आई थी। मंदिर में प्रवेश के दौरान गेट संख्या तीन पर किशोरी को घबराहट के साथ चक्कर आ गए। परिजनों ने सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से भीड़ से बाहर निकाला और मंदिर परिसर में तैनात डॉक्टर की टीम के पास ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर परिजन अपने साथ ले 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें