फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए लगी लंबी कतार, भीड़ के दबाव में छूटे पुलिस के पसीने

Sun, 08 Dec 2024 11:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ नियंत्रण के लिए आए दिन व्यवस्था में बदलाव हो रहा है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं को परेशान होना पड़ता है। 

 
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर गली में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के दर्शन व पूजन के लिए शनिवार को श्रद्धालु उमड़े। हालांकि पिछले सप्ताहांत के मुकाबले इस बार भीड़ कम थी। सुबह-शाम बांकेबिहारी मंदिर के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन


 रविवार को भक्तों के ज्यादा आने की उम्मीद है। सुबह ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के पट खुलने से पहले ही भक्तों की लाइन मंदिर के बाहर और गलियों में लग गई। सुबह लगभग 8.30 बजे ठाकुरजी के दर्शन खुलते ही मंदिर में भक्तों रेला उमड़ पड़ा। 

अपने लाडले बांकेबिहारी के मनमोहक दर्शन करते ही भक्त जय जयकार करने लगे। दोपहर राजभोग आरती तक कभी कम और कभी ज्यादा संख्या में भक्त आते-जाते रहे। देरशाम तक भक्तों की भीड़ मंदिर व बाहर देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें