फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा पर गए जिले के 20 लोग फंसे

Mon, 11 Jul 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
Amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
घाटी में हुई हिंसा में जिले के 30 लोग फंस गए हैं। इनमें कुछ अमरनाथ यात्री हैं और कुछ घूमने के लिहाज से गए थे। जबकि कुछ परिवार जम्मू में ही रह रहे हैं। परिवार वालों से इनका संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


मथुरा शहर और सौंख से करीब 20 लोग अमरनाथ यात्रा पर गए हैं। सौंख से ही विष्णु कुमार, महेश राठ्या, राजेंद्र कुशवाह, बीना कुशवाह समेत करीब दस लोग गए हैं। यह सभी लोग एक जुलाई की सुबह कस्बा से बस द्वारा गए थे।

महेश राठ्या के पुत्र विष्णु के अनुसार जब से घाटी में हिंसा की खबर सुनी है तब से डर लगा रहता है। फोन से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन फोन लगातार बंद जा रहा है। सभी श्रद्धालुओं के घर वालों का यही हाल है। मथुरा शहर से भी कई लोग अमरनाथ यात्रा पर गए हैं।
विज्ञापन


जबकि कुछ परिवार जम्मू में ही रह रहे हैं। जो लोग जम्मू में रह रहे हैं उनके बारे में भी परिवार के लोगों को कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। यह लोग वहां जा भी नहीं सकते, क्योंकि कई इलाकों में कर्फ्यू लगा है, जबकि कुछ जगहों पर कर्फ्यू जैसी पाबंदियां हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें