फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2025: महालक्ष्मी के दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब, इस मंदिर की विशेष मान्यता; देखें वीडियो

Mon, 20 Oct 2025 11:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दिवाली पर आज महालक्ष्मी के दर्शन केलिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। बेलवन में स्थित भव्य मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही।
विज्ञापन
दिवाली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के उपलक्ष्य में मांट के निकट स्थित बेलवन में स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। 
विज्ञापन


सोमवार को दिवाली के दिन बेलवन में स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और जहाँ धन और समृद्धि की देवी से आशीर्वाद पाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर सेवायत राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि दिवाली के दिन दूरदराज से भारी संख्या में श्रद्धालु यहाँ दर्शन करने के लिए आते हैं और कमल का फूल चढ़ाकर मनौती मांगते है।  दीपावली पर माँ लक्ष्मी की पूजा के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगना एक सामान्य दृश्य है। लोग धन और समृद्धि की देवी से आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं। यह पूजा धार्मिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक महत्व रखती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



बेलवन में आज भी तपस्या कर रही है महालक्ष्मी 
मान्यता है कि बांसुरी की धुन पर श्रीकृष्ण के साथ महारास में सम्मलित होने के लिए महालक्ष्मी आज भी यमुना किनारे बेलवन में तपस्या कर रही हैं। यहां पौष माह के प्रत्येक बृहस्पतिवार को मेले का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें