ठा. बांकेबिहारी मंदिर में हरियाली अमावस्या को प्रभु दर्शन के लिए लगा भक्तों का तांता
- फोटो : अमर उजाला
ठा. बांकेबिहारी मंदिर में हरियाली अमावस्या पर प्रभु ने सीजन के आखिरी बंगला में भक्तों को दर्शन दिए। प्रभु दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शुक्रवार से प्रभु रेशमी पोशाक धारण कर साढे़ तीन माह तक गर्भगृह से दर्शन देंगे।
गुरुवार प्रात: पट खुलते ही प्रभु बांकेबिहारी के दर्शन के लिए भक्त उमड़ पड़े। मंदिर के पहुंच मार्ग एवं चौक भक्तों से खचाखच भरा हुआ था। ठा. बांकेबिहारी के जगमोहन में देशी-विदेशी फूलों से सजे बंगला में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दे रहे थे।
प्रभु दर्शन के दौरान मंदिर जयकारों से गूंज उठा। मंदिर के सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि हरियाली अमावस्या पर सीजन का आखिरी बंगला ठा. बाकेबिहारी का सजाया गया है। शुक्रवार से बांकेबिहारी लाल को रेशमी पोशाक धारण कराई जाएगी। वह अब गर्भगृह में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे।