गर्मी के इस मौसम से अपने आराध्य को बचाने के लिए भक्तजन हर जतन कर रहे हैं। ठाकुरजी को गर्मी न लगे इसके लिए भक्त उन्हें सूती वस्त्र पहना रहे हैं। इसी मांग को देखते हुए ठाकुरजी के सूती वस्त्रों की हर रेंज बाजार में आ गई है।
विभिन्न डिजाइन और रंगों में ये सूती पोशाकें बाजार में उपलब्ध हैं। इन्हें खरीदने के लिए श्रद्धालुओं में उत्सुकता और श्रद्धा का भाव देखा जा सकता है। बांकेबिहारी मंदिर के समीप पोशाक का कारोबार करने वाले दीपक गोयल, राकेश अग्रवाल ने बताया कि सूती पोशाकों को तैयार करने का कार्य गर्मी का मौसम आने से एक महीने पहले ही शुरू हो जाता है। उन्होंने बताया कि ठाकुरजी की पोशाकें 10 रुपये से लेकर हजारों की कीमत में बाजार में उपलब्ध हैं।