फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संकल्प लेंगे कृष्ण भक्त

Tue, 23 Aug 2016 12:22 AM IST
राजेश भाटिया, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
जन्माष्टमी
विज्ञापन
इस बार श्रीकृष्ण के भक्त जन्माष्टमी पर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संकल्प लेंगे। यहां उन बेटियों के जरिए महिला शक्ति का गुणगान होगा, जिन्होंने ओलंपिक में पदक जीतकर खेल जगत में देश का नाम रोशन किया है। बैडमिंटन में रजत पदक विजेता पीवी सिंधू और कुश्ती में कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक के फोटो वाले बैनर जन्मस्थान परिसर में लगाए जा रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान शहर में भी कई दूसरे प्वाइंट पर ये बैनर लगाने जा रहा है।   
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ऐसा पहली बार होने जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने पीवी सिंधु और साक्षी मलिक को जन्माष्टमी उत्सव में ब्रांड बनाते हुए इनके फोटो वाले बैनर लगवाए हैं। इन बैनर पर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ लिखा गया है।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि धर्मग्रंथों, शास्त्रों, वेद-पुराणों, श्रुति-स्मृतियों में सदैव ही नारी को परम उच्च स्थान प्रदान किया गया है। इनमें नारी के जीवन और सम्मान की रक्षा का संदेश है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान भगवान श्रीकृष्ण के परम दिव्य महोत्सव पर देश-विदेश से पधारने वाले लाखों श्रद्धालुओं को इस पुनीत कार्य से जोड़ने का आह्वान करेगा। इसके लिए चारों ओर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के बैनर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विशेष मंच पर होगा जन्माभिषेक
सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि ठाकुरजी के दिव्य जन्माभिषेक को भव्य बनाने के लिए विशेष मंच तैयार कराया जा रहा है। अभिषेक स्थल का स्वरूप इस प्रकार दिया जा रहा है कि मंदिर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बिना किसी अतिरिक्त प्रयास के भगवान के जन्माभिषेक के दर्शन हो जाएं।

स्वचलित मशीनों से होगी पुष्प वर्षा
ठाकुरजी के प्राकट्य के समय रात 12 बजे पुष्पवर्षा के लिए प्रथम बार पांच स्वचलित मशीनें लगाई जा रही हैं। इसके लिए लगभग 25 मन पुष्प पंखुड़ियों की व्यवस्था की गई है। जन्माभिषेक के समय इत्र का छिड़काव संपूर्ण मंदिर प्रांगण में किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें