चिकित्सकों ने प्रथमदृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। मौत की जानकारी होते ही भाई और भतीजे रोने चिल्लाने लगे। पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा तो परिजन ने इन्कार कर दिया। पुलिस को लिखकर दिया कि वह शव का पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते हैं।
इसके बाद वे शव लेकर अपने घर चले गए। मंदिर प्रबंधन की ओर से पूरी घटना का वीडियो भी जारी किया गया है। इसमें ओमप्रकाश अचानक गेट के पास गिरते हुए स्पष्ट नजर आ रहे हैं। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालु की मौत प्रथमदृष्टया हार्ट अटैक से हुई है। सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट है कि मंदिर में भीड़ नहीं थी। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को लेकर चले गए।
ये भी पढ़ें-
UP: नाैकरी के लिए थमा देते थे फर्जी नियुक्ति पत्र...हर एक युवक से लेते थे 10 लाख, एसटीएफ ने पकड़े दो जालसाज