फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पांच साल में चौमुहां ब्लॉक में हुए 27 करोड़ के विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। विकास खंड चौमुहां की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पिछले पांच वर्षों में कराए गए करीब 27 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख जमुना देवी और नगर पंचायत अध्यक्ष सुषमा सिसौदिया ने संयुक्त रूप से रिमोट का बटन दबाकर विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंडित शोभाराम शर्मा ने कहा कि मौजूदा कार्यकाल में चौमुहां विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में बिना किसी राजनीतिक अथवा सामाजिक भेदभाव के विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। आर्थिक रूप से कमजोर और आवास विहीन परिवारों को पक्की छत मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में पात्र परिवारों को लाभान्वित किया गया।
स्वीकृत आवासों का निर्माण पूरा होने के बाद लाभार्थियों को गृह प्रवेश भी कराया गया। वहीं, मनरेगा के तहत ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के साथ गांवों में विभिन्न कच्चे-पक्के विकास कार्य भी कराए गए। ब्लॉक प्रमुख जमुना देवी ने कहा कि ग्रामीण विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है। इस मौके पर कारे बाबा, बलराम, राजाराम शर्मा, हरेंद्र सिंह, देवजीत प्रधान, पालेन्द्र पहलवान, योगेश सिसोदिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें