फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सौंख में पांच करोड़ से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
सौंख में बोर्ड बैठक करते चेयरमैन योगेश लंबरदार
विज्ञापन
सौंख। नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में हुई बोर्ड बैठक में करीब 5 करोड़ रुपये के विकाय कार्यों के प्रस्तावों पर मुहर लगायी गई। शनिवार को हुई बैठक में विकास कार्य और जन समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


चेयरमैन योगेश लंबरदार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभासदों ने कस्बे के विकास पर चर्चा कर अपने प्रस्ताव दिए। विकास कार्यों के तहत चौराहों पर एलईडी टीवी, सीसीटीवी कैमरे, तिलक कुंड पर घाट का निर्माण, ओपन जिम, बॉलीवॉल के मिनी स्टेडियम सहित सड़क व नाली निर्माण के प्रस्ताव पारित किए गए।

सभासद सौरभ सिंघल ने निराश्रित पशुओं को पकड़वाने का सुझाव दिया। चेयरमैन ने आश्वस्त किया कि जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। ईओ चैतन्य कुमार तिवारी, सभासद सागर गर्ग, संतोष चौधरी, सुनिया पहलवान, विनोद चौधरी, गोपी, भोलेशंकर, चंद्रशेखर, मुकेश, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें