फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गांव से शराब का ठेका हटाने की मांग, प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बलदेव क्षेत्र के गांव दघेंटा में आबादी के निकट संचालित शराब के ठेके को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हैं। शुक्रवार को दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने डीएम कार्यालय पर प्रर्दशन कर ठेका हटाने की मांग की। डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि ठेका लंबे समय से आबादी क्षेत्र के नजदीक चल रहा है, जिससे गांव का वातावरण दूषित हो रहा है। ठेके पर शराब पीने वाले लोग अक्सर गांव में हुड़दंग करते हैं और महिलाओं के साथ अभद्रता की घटनाएं भी सामने आती हैं। इस संबंध में कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर ने कहा कि डीएम व आबकारी विभाग को सौंपे गए पत्र में ठेके काे आबादी से दूर स्थानांतरित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें