फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छाता चीनी मिल को चालू कराने की मांग

विज्ञापन
पोस्टर लेकर अनशन पर बैठे दीपक। 
विज्ञापन
छाता। क्षेत्र में वर्षों से बंद पड़ी छाता चीनी मिल को फिर से चालू कराने और किसानों-मजदूरों की समस्याओं के समाधान की मांग पर रविवार को चाबी किसके पास है लिखे पोस्टर लेकर किसानों ने मिल के गेट पर 7 दिवसीय एवं रात्रिकालीन अनशन का शुभारंभ किया है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि मिल बंद होने से गन्ना किसानों को फसल बेचने के लिए बाहर जाना पड़ता है, जिससे उनका समय और परिवहन में खर्च बढ़ता है। साथ ही, स्थानीय स्तर पर रोजगार भी प्रभावित हो रहा है। यह आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है। समाजसेवी दीपक शर्मा (यमुना कॉकरोच) मिल के गेट पर पोस्टर लेकर बैठे हैं। उन्होंने क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों, युवाओं और नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनहित के मुद्दे को मजबूती दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें