फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दिवाली पर बढ़ी मांग... गेंदे ने लगाई 200 रुपये तक छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दिवाली पर बाजार में फूलों की मांग बढ़ी तो गेंदे के फूल ने भी छलांग लगा दी। पिछले साल 100 से 120 रुपए किलो में बिकने वाले गेंदे के फूल का भाव इस साल 200 रुपए तक पहुंच गया। पूजा व सजावट के लिए सबसे अधिक मांग में रहने वाला गेंदे का फूल इस बार आम लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है। फूल विक्रेताओं का कहना है कि उत्पादन में कमी और त्योहारों पर मांग बढ़ने से दामों में तेजी आई है।
विज्ञापन



दिवाली के मौके पर घरों, मंदिरों और प्रतिष्ठानों की सजावट में गेंदे की माला सबसे ज्यादा खरीदी जाती है। शहर के होलीगेट, भरतपुर गेट, चौक बाजार, कृष्णा नगर और गोवर्धन रोड पर सुबह से ही फूलों की खरीदारी करने वालों की भीड़ देखी गई। हालांकि बढ़े दाम देखकर कई लोग कम मात्रा में ही फूल खरीदने को मजबूर दिखाई दिए। होली गेट बाजार में फूल विक्रेता सौरभ ने बताया कि हर साल दिवाली पर फूलों की मांग बढ़ जाती है, लेकिन इस बार कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं। उम्मीद है कि गोवर्धन पूजा के बाद दाम कुछ कम होंगे।


उत्पादकों को मिल रहा फायदा

फूल उत्पादकों के चेहरों पर रौनक है। मथुरा, फरह, बलदेव और राया क्षेत्र के किसानों का कहना है कि इस बार उन्हें गेंदे की खेती से अच्छा मुनाफा मिल रहा है। मांग बहुत ज्यादा है और फूल कम हैं, इसलिए मंडियों में दाम आसमान छू रहे हैं। दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज तक गेंदे की मांग बनी रहने की संभावना है। कई दुकानदारों ने बताया कि आगामी छठ पर्व तक फूलों के दाम में राहत की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलों के भाव
गुलाब 700 रुपये किलो
गुलदारी 550 रुपये किलो
मोगरा 1000 रुपये किलो
गेंदा 200 रुपये किलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें