फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हर 10 मिनट में वाराणसी, लखनऊ, दिल्ली के लिए बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। त्योहारों पर यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन निगम तत्परता से जुटा है। दिवाली और छठ पर्व को देखते हुए रोडवेज ने 195 बसें अलग-अलग रूट पर दौड़ा दी हैं। अतिरिक्त फेरे, स्पेशल शिफ्ट, हेल्प डेस्क और डिपोवार व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं। यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार हर 10 मिनट में बसें मिल रही हैं।
विज्ञापन

त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए निगम ने आगरा, अलीगढ़, दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, पटना और वाराणसी रूटों पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। डिपो से 195 बसें संचालित हैं। इसके अलावा अतिरिक्त बसें भी चल रही हैं, जो यात्रियों के लिए त्योहार विशेष सेवाएं दे रही हैं।


24 घंटे ड्यूटी दे रहे अधिकारी, कर्मचारी


एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि त्योहार अवधि में किसी भी शिकायत या सहायता के लिए रोडवेज प्रशासन ने हेल्प डेस्क और कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात हैं। इसके अलावा 18 से 30 अक्तूबर तक के लिए अवकाश भी रद्द कर दिए गए हैं। त्योहारों को देखते हुए बस अड्डों पर सफाई, रोशनी और पेयजल व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें