फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वैश्य समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग

विज्ञापन
भारतीय वैश्य महासभा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी एवं सदस्य। 
विज्ञापन
मथुरा। भारतीय वैश्य महासभा की बैठक सोमवार को हुई। इसमें समाज को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने और जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व देने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि उप्र सरकार में वैश्य समाज का प्रतिनिधित्व कम होने से आर्थिक व प्रशासनिक समस्याएं आ रही हैं। महासभा आगामी चुनावों में वैश्य समाज के 100 प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. संजीव कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि 41 जनपदों में संगठन खड़ा हो चुका है। अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल ने समाज की एकता पर जोर दिया। अनिल अग्रवाल ने भी विचार रखे। जिला प्रभारी ऋषि गुप्ता ने बताया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में जिले में वैश्य सम्मेलन होगा। बैठक में ललिता वार्ष्णेय को राष्ट्रीय सचिव (महिला प्रकोष्ठ) मनोनीत किया गया। संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता पंकज गुप्ता ने किया। बैठक में अमृत खंडेलवाल, अशोक खंडेलवाल, सूची अग्रवाल, प्रशांत गुप्ता, रेशमा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, महेश अग्रवाल, शिव कुमार गुप्ता, आशू खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें