फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर के चबूतरे पर टीनशेड लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। गर्मी को देखते हुए ठाकुर बिहारी मंदिर प्रशासन ने चबूतरे पर फर्श और बड़े कूलर लगा दिए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, लेकिन हाईपावर्ड समिति के सदस्य ने मांग की है कि चबूतरे पर टीनशेड लगाया जाए। इससे लोगों को धूप से राहत मिलेगी। टीनशेड लगने से लोगों को बारिश के दिनों में भी फायदा होगा।
विज्ञापन


ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं। मंदिर परिसर और चबूतरे पर बड़े कूलर, पंखे तथा कारपेट लगाए गए हैं, जिससे दर्शन करने आने वाले भक्तों को गर्मी से राहत मिल सके।
इन दिनों बढ़ते तापमान के कारण नंगे पैर मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए मंदिर समिति ने रास्तों और परिसर में कारपेट बिछवाए हैं, रोजाना पानी डालकर कारपेट को गीला कर दिया जाता है। हाईपावर्ड समिति के सदस्य दिनेश गोस्वामी का कहना है कि मंदिर के चबूतरे पर टीनशेड लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें