कृषि उत्पादन मंडी के बाहर प्रदर्शन करते भाकियू (सुनील) के कार्यकर्ता।
मथुरा। बरसात से हुई धान की बर्बादी से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
उनके नुकसान की भरपाई और उचित मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के कार्यकर्ताओं ने मंडी समिति में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मंडी समिति में किसानों के लिए प्लेटफार्म, पानी और सुविधाओं का अभाव है।
जबकि दबंग व्यापारियों का कब्जा है। उन्होंने कहा कि अगर मुआवजा नहीं दिया गया तो अनिश्चितकालीन धरना और तालाबंदी की जाएगी। प्रदर्शन में राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी, भरत अग्रवाल, नरोत्तमलाल पाराशर, सुनील चौधरी, भगवानदास तोमर आदि मौजूद रहे। संवाद